बेटी / Beti

हॉं मैं बेटी हूँ 

और मेरी भी बेटी है

हॉं मैं एक मॉं हूँ 

और मॉं होकर भी एक बेटी हूँ 

मेरी बेटी भी एक मॉं बनेगी

और उसकी बेटी भी शृंखला आगे बढ़ाएगी 

मेरी मॉं भी एक बेटी थी 

और उनकी मॉं भी एक बेटी थी

वह जिनको मैं नानी कहती

और जिनको मैं परनानी कहती

उनकी भी एक मॉं थी

और वह भी एक बेटी थीं 

सदियों से यह क्रम चला है

हर मॉं किसी की बेटी भी है 

फिर भला कुछ सोचो तो

तनिक विचार करके देखो तो

हर मॉं की कोई जननी रही है 

प्रकट यशोदा या अप्रकट देवकी रही है 

हर मॉं की कोई कौशल्या रही है 

सर्वदा से चला आ रहा क्रम है

उसका पहला बीज कहॉं था उपजा 

वह पहली दिव्य कोख़ थी किसकी 

जिसने हम सब को जना है

एक ही दिव्य कोख़ की हम बेटियाँ 

आपस में क्यों ताल मेल नहीं है 

क्यों न सहते हम एक दूजे को

क्यों न हर बेटी, हर मॉं का सहारा बनते

भेद भुला छोटे व बड़े का

तज अभिमान रंग व जाती का

न देखें सफलता व असफलता किसी की

हाथ बड़ा थाम लें एक दूजे को

हर बेटी, हर मॉं की सहायक बन कर

एक संपूर्ण सृष्टि का चोला ओढ़कर 

प्रसन्न चित्त हृदय की माला पहनकर 

संसार में सुख की वर्षा कर जाएँ 

हर बेटी के मॉं बनने तक

उसकी राहों में फूल बिछाएँ 

हर मॉं की संतान को 

सम दृष्टि से समता व दुलार दे पाएँ 

ममता का ऑंचल फैला कर

बेटियों वाले पेड़ को प्यार से सींचें

6 thoughts on “बेटी / Beti

    1. धन्यवाद । हर बेटी में भी यदि आने वाली मॉं का स्वरूप दिखे तो कितना अच्छा हो।

      Like

  1. The story of the woman from the beginning, that had no beginning… but is… and how each ought to hold the hand, and heart of each other… but unfortunately is trapped in enmity… like the story of the man…

    Blindness is a terrible affliction…!

    Liked by 1 person

Leave a comment